राज्य वित्त आयोग ने किया वेब पोर्टल एवं मोबाईल एप्प लॉच, ग्राम पंचायतों से जानकारी मिलना होगा आसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग ने ग्राम पंचायतों से सुगमता से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल एवं मोबाईल एप्प लॉच किया। उल्लेखनीय है कि राज्य वित्त आयोग का गठन पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है।

अपनी अनुशंसाओं को पर्याप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार करने के लिए एवं पंचायती राज संस्थाओं व नगरीय स्थानीय निकायों से जानकारी प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा वेब पोर्टल SFC&eInfo एवं मोबाईल एप्प तैयार किया है।

आयोग के द्वारा तैयार वेबपोर्टल एवं मोबाईल एप्प से प्रत्येक पंचायत की जानकारी सुगमता से प्राप्त होगी। 11 हजार 664 पंचायतों से प्राप्त जानकारियों से एक वृहद डेटाबेस तैयार होगा। जिसका प्रयोग शासन के विभिन्न स्तर पर किया जा सकता है।

विधायक विनय भगत द्वारा राज्य वित्त आयोग के पोर्टल SFC&eInfo का जशपुर जैसे दूरवर्ती क्षेत्र के लांच करने के लिए अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग छत्तीसगढ़ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से आयोग पंचायतों कि सही जानकारी प्राप्त कर पंचायतो के विकास के लिए उचित अनुशंसाएं करेगा।

See also  Weather Report : छत्तीसगढ़ समेत देश के इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जारी हुआ अलर्ट

इस अवसर पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि जशपुर एक दुरस्थ अंचल है। यहां प्रदेश में सर्वाधिक जनपद पंचायत है। ग्राम पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाएं महत्वपूर्ण होती है। आयोग द्वारा यह नवाचार ग्राम पंचायतों से जानकारी प्राप्त करने लिए सुविधाजनक होगा एवं जानकारी प्रदान करने के पारदर्शिता आएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।