टीआरपी डेस्क। Stock Market : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी आज (सोमवार) भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 345.91 अंक टूटकर 84,695.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 100.20 अंक की गिरावट के साथ 25,942.10 के स्तर पर आ गया।

सबसे अधिक गिरावट ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी और पावर शेयरों में देखने को मिली। इनके सेक्टोरल इंडेक्स आज 0.4 फीसदी से 0.9 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 8 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े और करीब 1.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 313 अंक गिरकर 60,001 के आसपास बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में करीब 127 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जोमैटो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त रही। वहीं एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, ट्रेंट, बीईएल, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

See also  बंदियों से रिश्वतखोरी के मामले को लेकर हाईकोर्ट में चल रही जनहित याचिका : कोर्ट ने DGP से मांगा जवाब

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।