रायपुर। मायाराम सुरजन स्मृति लोकायन भवन में राजधानी पथ विक्रेताओं के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके तहत पथ विक्रेता कानून 2014 के क्रियान्वयन पर मंथन किया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा राजधानी में पथ विक्रेताओं को बगैर किसी प्रकार नोटिस दिए अमानवीय तरीके से ठेलो को जप्त करने की कार्रवाई की जाती है। जिससे ऐसे पथ विक्रेताओं की रोजीरोटी पर असर पड़ता है।

इस बैठक में नगर निगम द्वारा गैर कानूनी रूप से ठेले- पर्याप्त नोटिस देकर अमानवीय तरीके से गैर कानूनी रूप से ठेले खोमचे जप्त किए जाने की निंदा की गई और शासन से पथ विक्रेता कानून 2014 को प्राथमिकता के साथ शहरहित में तत्काल लागू करने की मांग की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान कोविड से प्रभावित पथ विक्रेता परिवार को उनके आजीविका संवर्धन हेतु निःशुल्क ठेला और डिजिटल वजन कांटा वितरण राष्ट्रीय हॉकर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ हॉकर्स फेडरेशन के अध्यक्ष गौतम बंद्योपाध्याय के उपस्थिति में एक्शन एंड एसोसिएशन, नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता सौरभ कुमार, पटना द्वारा किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।