इस जिले में कोरोना के प्रकोप को रोकने सख्त गाइडलाइन जारी, शादी में शामिल होने देना होगा नाम, पता और मोबाइल नंबर... स्कूल बंद, नाइट कर्फ्यू लागू

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। नए संक्रमित मरीजों की संख्या से ज्यादा मौत के आंकड़े चिंताजनक हैं। 26 जनवरी को महासमुंद में 51 नये मरीज मिले हैं, जिसके बाद अब महासमुंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने जिले में सख्त निर्देश जारी किये हैं। जिले में नाइट कर्फ्यू का आदेश दिया गया है। इसी के साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी तत्काल बंद करने के निर्देश दिये गये हैं।

कलेक्टर निलेश ने सख्त निर्देश दिए गए है कि शादी और अन्य आयोजनों में आने वाले अतिथियों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिये जायेंगे। ताकि संक्रमण की स्थिति में कॉल ट्रेसिंग की जा सके। साथ ही महासमुंद में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। जिम, मॉल, सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट का संचालन सिर्फ एक तिहाई लोगों की मौजूदगी में ही होगी।

200 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति की इजाजत जिला प्रशासन से लेनी होगी। ट्रेन, बस और दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्ति को 72 घंटे पहले का RTPCR टेस्ट कराया सर्टिफिकेट साथ रखना होगा।

See also  Opinion round in Bhanupratappur - पीसीसी चीफ ने ली बैठक, सावित्री, बिरेश और विजय प्रबल दावेदार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।