pt. RSU

रायपुर। राजधानी रायपुर के पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में एक विषय में पूरक की परीक्षा के नियम को बदलकर दो विषय में करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल और कुलपति को NSUI ने ज्ञापन सौंप दिया है।

दरअसल, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में हजारों छात्र दो विषयों में फेल हुए हैं। हजारों छात्रों को दो विषय में फेल होने के कारण वार्षिक परीक्षा में भी फेल कर दिया गया है। इसको लेकर आज NSUI के राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंडित रविशंकर के कुलपति को ज्ञापन देकर आग्रह किया गया कि, जो नियम एक विषय में फेल होने पर पूरक की परीक्षा दे सकते थे उस नियम को दो विषय में किया जाए।

राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा का कहना है कि, 2 साल के कोरोना काल की वजह से बच्चों का पढ़ाई का स्तर गिरा है और हजारों की संख्या में दो विषय में छात्र और छात्राएं फेल हुए हैं। क्योंकि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का नियम एक विषय में पूरक परीक्षा लेने का है।

जिससे इस वर्ष के लिए बदलकर दो विषयों में पूरक परीक्षा ली जाने की मांग को लेकर आज हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति से आग्रह करते हुए यह मांग जल्द से जल्द पूरी की जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।