10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को जल्द मिलेगा हवाई उड़ान का तोहफा

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2022 जारी किया जा चुका है। इस साल छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में जारी किया गया था।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है। छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM) ने छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स के लिए एक बेहद जरूरी ऐलान किया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सैर करवाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी होने से पहले ही यह अहम घोषणा कर दी थी। इस बारे में सीएम नेट्वीट कर जानकारी दी है कि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को जल्द मिलेगा हवाई उड़ान का तोहफा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।