आंबेडकर अस्पताल

रायपुर। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज रायपुर ने फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर अपना परिचय स्थापित किया। एक 15 वर्षीय बालिका जिसके हृदय में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट वीएसडी का छेद था और इसकी वालों की निकटता के कारण सामान्य बटन के द्वारा बंद करने पर वालों में से लीकेज होने की संभावना थी अतः बटन से बंद करना काफी जोखिम भरा था, ऐसे केस के लिए एक नई डिजाइन की हुई वीएसडी बटन डिवाइस जिसका हाशिया या किनारा शुन्य साइज का होता है।

ऐसी डिवाइस बटन का उपयोग करने का प्लान बनाया गया। यह डिवाइस सूत्रों के अनुसार भारतवर्ष में अभी तक 3 कार्डियोलॉजिस्ट जोकि अहमदाबाद चेन्नई और हैदराबाद से हैं उन्होंने अभी तक मात्र 10 ऐसी बटन डिवाइस का मरीज पर प्रयोग किया है।

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज रायपुर के हेड और प्रोफेसर डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार ACI के लिए यह पहला केस था और इसकी सफलता में यहां के स्टाफ के उत्साह को काफी बढ़ाया है। बालिका का सफल वीएसडी डिवाइस बटन लगाने के बाद ना ही किसी प्रकार का लीकेज और ना ही किसी अन्य तरह की जटिलता हुई बालिका को कल छुट्टी कर घर भेज दिया जाएगा।

See also  मेकाहारा में थी सर्जरी की तैयारी, अचानक ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, इस तरह बचाई गई मरीज की जान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।