रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED ब्लास्ट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए, जबकि एसडीओपी और थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और शहीद अफसर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, यह हमला अत्यंत दुखद और निंदनीय है। मैं शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। हमारी सुरक्षा बलों को निरंतर सफलता मिल रही है, जिससे बौखलाए नक्सली ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। लेकिन अब उनका अंत निश्चित है। राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

आकाश राव गिरिपुंजे एक साहसी और समर्पित अधिकारी थे। उन्हें उनकी बहादुरी के लिए गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। उनका शहीद होना छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए एक बड़ी क्षति है। लेकिन यह हमला हमारी कार्रवाई को रोक नहीं सकता। ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। जवानों के हौसले बुलंद हैं, और हम हर हाल में नक्सलवाद का सफाया करेंगे।

See also  रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने ईडी प्रस्तुत करेगी आवेदन

घटना के बाद सुकमा जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और घायल अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।