रायपुर। निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि स्वीकृत करने के एवज में दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग करने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक अरविंद गेडाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

योजना का लाभ देने के एवज में रुपए की मांग की जानकारी होने पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री के निर्देश पर शिकायत की प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रमाणित पाई गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित अधिकारी अरविंद गेडाम, अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अरविंद गेडाम का मुख्यालय, कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला-रायगढ़ निर्धारित किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बिलासपुर में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक हेरमन खलखो को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सहायक संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।