रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में बीते छह महीनों से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। गौरतलब है कि देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में थे। इस मामले में कुल 187 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें से अब तक 28 को जमानत मिल चुकी है।

देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई। पुलिस ने उन्हें चार बार नोटिस जारी किया, लेकिन वे बयान देने के लिए पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि यदि पुलिस को बयान लेना है तो वे उनके कार्यालय में आकर ले सकती है। हालांकि, तीसरी बार नोटिस मिलने पर उन्होंने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी।

तीन अलग-अलग मामलों में जारी है जांच

बलौदाबाजार हिंसा के अलावा, देवेंद्र यादव के खिलाफ कोयला घोटाला और कथित एमएमएस मामले की भी जांच चल रही है। हाल ही में भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वे दोबारा उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने पहले ही लिखित बयान दिया था और कहा था कि आगे की जानकारी पुलिस उनके कार्यालय में आकर ले सकती है।

See also  CG Weather Report : प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में हो रही झमाझम बारिश! लेकिन इस जिले में सूखे का खतरा, देखें अपने शहर में बारिश की स्थिति

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।