रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगे। अधिवक्ता संघ रायपुर के आमंत्रण पर वे राजधानी पहुंच रहे हैं। रायपुर अधिवक्ता संघ ने उनके आगमन को लेकर जिला न्यायालय परिसर रायपुर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया है।

बता दें कि न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ के प्रथम निवासी हैं जो इस सर्वोच्च पद पर सुशोभित कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ रायपुर का कहना है कि यह अत्यंत गर्व की बात है। आज होने वाले उनके आगमन और सम्मान कार्यक्रम में रायपुर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य शामिल रहेंगे।

कोर्ट परिसर में आज दोपहर 2 बजे कक्ष क्रमांक 210 न्यायालय परिसर पर उनकी अगुवानी और सम्मान का कार्यक्रम होगा। अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव ने सभी सदस्यों से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़: पीएम के लिए गरीब परिवार से किया सौदा, BMO और मेडिकल ऑफिसर निलंबित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।