रायपुर। कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को कोर्ट ने 12 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट रूम से बाहर आकर सूर्यकांत ने मीडिया के सामने कहा कि उनकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने यह भी बयान दिया कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अब तक कहां था मुझे किससे जान का खतरा है वह आगे बताऊंगा।

मैंने कोई अपराध नहीं किया है, मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं, जल्द ही सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं मीडिया के समक्ष सूर्यकांत तिवारी के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि ईडी ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया है। इसलिए उन्हें फरार कहना गलत है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सूर्यकांत को जान का खतरा है। पहले भी दस्तावेजी तौर पर न्यायालय और पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई है।

रामाकांत मिश्रा डिप्टी सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी आज सरेंडर कर रहे हैं , 12 दिन का रिमाण्ड ईडी को दिया गया है, आगे पूछताछ की जाएगी।

See also  अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी IAS विश्नोई समेत ईडी के चारों आरोपियों की पेशी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।