Sushasan Tihar: रायपुर/बलौदा बाजार। जनता की समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन तिहार 5वें दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा, कवर्धा और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।

See also  भाजपा की सरकार बनते ही दोषियों पर करेंगे कार्रवाई- रविशंकर प्रसाद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।