स्वामी आत्मानंद स्कूल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए 14 अप्रैल को प्रत्येक कक्षा में 50-50 विद्यार्थियों को प्रवेश देने की घोषणा की थी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उनकी घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आदेश जारी कर दिया है।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों को शाला की प्रत्येक कक्षा में प्रवेश हेतु निर्धारित सीट संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं के लिए पूर्व निर्धारित 40-40 सीट के विरूद्ध अत्यधिक संख्या में प्रवेश लेने के लिए आवेदक विद्यार्थियों और पालकों की प्रदेशव्यापी मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनहित में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रत्येक कक्षा में 40 के स्थान पर 50 विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुमति दी जाए।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 196.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानें आपके जिले में कितनी हुई बारिश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।