टीआरपी न्यूज। हर साल राजधानी सहित अनेक शहरों में जलजनित एवं गंदगी, मच्छर से फैलने वाली बीमारियों डेंगू (Dengue), मलेरिया (Malaria) और डायरिया से बचने के लिए अपने घर और आसपास के के इलाकों को स्वच्छ रखें तभी बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। इसके लिए नालियां साफ रखें, कचरा खुले में न फेंके ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। ऐसे उपाय अपनाने पर ही बीमारियों से बच सकेंगे। इसके लिए नगर निगम जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली और नागरिकों को बचाव, सुरक्षा के उपाय बताए गए।

घर घर बांटा पम्फलेट


अमलीडीह मुख्य मार्ग में निकाली गई जनजागरूकता रैली में मेडिशाइन हॉस्पिटल प्रबंधन ने सहयोग किया। घर-घर जाकर स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने पम्पलेट वितरित कर नागरिकों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि रोगों के प्रति सजग और जागरूक रहकर जीवन में स्वस्थ रहने की अपील की गई। रैली में नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, पार्षद गायत्री नौरंगे, विनय पंकज निर्मलकर 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा आदि ने जागरूक किया।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।