बड़ी खबर

रायपुर। एक कांग्रेसी नेता के साथ मारपीट करना तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को भारी पड़ गया। बरमकेला थाने में मारपीट मामले में तहसीलदार के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद अब राज्य सरकार ने तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। इस बाबत बिलासपुर आयुक्त ने निर्देश भी जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने कांग्रेस नेता लीलांबर नायक को रॉड से पीटा था, जिसके बाद लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सड़क जाम किया था और बरमकेला थाने का घेराव भी किया था।

मारपीट मामले में कांग्रेसी नेता लीलांबर नायक के बेटे की शिकायत पर बरमकेला थाने में तहसीलदार और अन्य चार कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं पर मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर के दर्ज होते ही अब राज्य सरकार ने भी एक्शन लिया है और सिद्धार्थ अनंत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।