रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। राज्य के 13 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान भी उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। चालू जनवरी माह से आगामी पांच वर्ष तक राज्य के 67 लाख से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने का निर्णय भी सरकार ने ले लिया है। हम राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा के मान से 5500 रूपए भुगतान करेंगे।

मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद केदार कश्यप आज पहली बार कोण्डागांव जिले के मर्दापाल पहुंचे थे। मर्दापाल और आस-पास के ग्रामीणजनों ने उनका भव्य स्वागत किया और मोटर साइकिल रैली निकाली। ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक नृत्य के बीच उनका तिलकाभिषेक किया और आतिशबाजी की। मंत्री श्री केदार कश्यप ने मर्दापाल में ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके प्रेम और स्नेह ने अभिभूत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की का ओदश जारी कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को शीघ्र ही राशि प्रदान करने का कार्य भी किया जाएगा।

See also  कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा विकसित की जाएगी और देवगुड़ियों का जीर्णाेद्धार प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ हर घर तक बिजली और पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने वनों को जीवन का आधार बताते हुए इनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागों के माध्यम से जनता के समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।