बिश्केक। भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान को शंघाई कॉरपोरेशन आॅर्गनाइजेशन (एससीओ) में बड़ी कामयाबी मिली है। सभी सदस्य देशों की तरफ से इस समिट का जो घोषणापत्र जारी किया गया, उसमें आतंकवाद अहम मुद्दा है।

इतना ही नहीं भारत जिस क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म यानि सीमा पार के आतंकवाद को लगातार उठाता रहा है, उसे भी घोषणापत्र में शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा था कि सभी देशों को साथ में आकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए।

एससीओ-2019 के 31 पेज वाले घोषणापत्र में लिखा गया है कि सभी सदस्य देश मानते हैं कि क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद सभी देशों के लिए चिंता का विषय है।

आतंकवाद को बढ़ावा देना और आतंकियों को पनाह देना दुनिया के लिए खतरा है। इसके जरिए ड्रग ट्रैफिकिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही विकास, क्लाइमेट चेंज में सुधार की कोशिशों को झटका लग रहा है।

See also  जनता कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी पर भड़के मंत्री रवींद्र चौबे, कहा-अपनी औकात से ज्यादा बात कर रहे हैं…

इसके साथ सभी देशों ने निर्णय किया है कि संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का पालन करते हुए आतंकवाद का सामना करेंगे, इस बीच कोई भी राजनीतिक द्वेष बिना किसी डबल स्टैंडर्ड के कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही किसी भी देश के द्वारा आतंकियों के समर्थन और आतंकी गुटों के समर्थन को बिल्कुल भी सहा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा अपने बयान में:

इस घोषणापत्र के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बयान जारी किया था, तो उसमें आतंकवाद को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि हमें आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट होना होगा और आतंकवाद के मुद्दे पर ही अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को बुलाना होगा।

अपने भाषण में पीएम ने अपील करते हुए कहा कि आतंक से निपटने के लिए हमें एक होना होगा और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करना चाहिए। आतंकवाद रोज मासूमों की जान लेता है। आतंक का सफाया जरूरी है और इसे निपटाने के लिए सभी को साथ आना होगा।

See also  साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन में सफर करने वालों यात्रियों के लिए अच्छी खबर

हताशा में इमरान खान ने तोड़ा प्रोटोकॉल:

भारत को मिली सफलता से हताश इमरान खान उसवक्त भी बैठे दिखाई दिए जब समिट के सारे सदस्य एक साथ खड़े थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के चेहरे पर हताशा साफ-साफ दिखाई दे रही थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।