रायपुर/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक व्यापारी दिनेश मिरानिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिनेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से कश्मीर गए हुए थे, जब यह हमला हुआ।

मिरानिया रायपुर के समता कॉलोनी के निवासी हैं। हमले के दौरान उन्हें गोली लगने की पुष्टि हुई है, और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई है।

हमले में 12 घायल, एक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैसरन इलाके में पर्यटकों के एक समूह पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घातक हमले में 12 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।