किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर रास्ते भर घसीटता रहा आरोपी… मगर अब तक नहीं जागा छत्तीसगढ़ बाल आयोग

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी क्षेत्र में शनिवार की रात गंभीर रूप से घायल किशोरी को सरे रात घसीटने वाले मामले में आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग ने ट्वीट कर मामले को संज्ञान में लिया है।

मगर छत्तीसगढ़ बाल आयोग ने इस घटना के 3 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक कोई जांच शुरू नहीं की है। इस मामले को लेकर जब बाल आयोग भी गंभीर नहीं है। इस मामले में जब हमने बाल आयोग की अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया।

बता दें कि इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों के मन में आक्रोश है। सोमवार की देर शाम लोगों ने घटना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। रहवासियों ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं घायल किशोरी की सर्जरी के बाद हालत ठीक बताई जा रही है।

हैरत की बात यह है कि आरोपी पुलिस थाने से महज एक किमी की दूरी पर था। लोग तमाशा देखते रहे। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। मगर किसी ने पुलिस में जाकर इस मामले की शिकायत नहीं की। यह वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तब पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया।

See also  विधानसभा सत्र : सदन में उठा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा, CM ने कहा-नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।