चायपत्ती पानी को शराब बताकर बेचा करते थे आरोपी, नशा नहीं चढ़ने पर शराबियों ने ही आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
चायपत्ती पानी को शराब बताकर बेचा करते थे आरोपी, नशा नहीं चढ़ने पर शराबियों ने ही आरोपियों को किया पुलिस के हवाले

रायपुर। शराबियों को चाकू की नोक पर चायपत्ती पानी को शराब बताकर पिलाने वाले दो शातिर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चाकू और शराब की बोतल जब्त की है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब है की आरोपी पंडरी बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने खड़े होकर चायपत्ती पानी को शराब बताकर लोगों को जबरन बेचा करते थे। सोमवार की शाम शराब लेने के लिए एक व्यक्ति पंड़री शराब दुकान पहुंचा था। तभी दो लोग आये और बोलने लगे की उनके पास एक शराब की बोतल है, जिसे वो लोग बेचना चाह रहे है। पीड़ित ने कहा कि वो उनके पास से नही बल्की दुकान के काउंटर से शराब खरीदेगा।

इतना सुनकर आरोपियों ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और फिर पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुये धमकाने लगे। दोनों आरोपी जबरदस्ती पीड़ित को शराब की बोतल थमा कर रूपए लेकर वहां से फरार हो गये। पीड़ित ने जब आरोपियों के पास से ली शराब की बोतल खोली तो उसमें से शराब की जगह चायपत्ती की महक आने लगी। इसके बाद पीड़ित ने खरीदी हुई शराब पी तो पता चला कि बोतल में शराब की जगह चायपत्ती का पानी है, जिसके बाद आरोपियों को पकड़कर इस पूरे मामले की शिकायत देवेंद्र नगर थाने में दर्ज करायी गई।

See also  26/11 मुंबई आतंकी हमला: मुख्य आरोपी Tahawwur Rana अमेरिका में गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो लोग शराब की खाली बोतल में चायपत्ती का पानी डालकर लोगों को बेचा करते थे। नहीं लेने पर चाकू दिखा कर लोगों को धमकाते थे। पकड़े गये आरोपी पाॅकेट मार भी है, जो लोगों का पाॅकेट भी मारा करते है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…