मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में लिया एक और महत्वपूर्ण फैसला, विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित कृषि पम्पों को मिलेगा कनेक्शन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में लिया एक और महत्वपूर्ण फैसला, विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित कृषि पम्पों को मिलेगा कनेक्शन

प्रदेश में 35 हजार 161 कृषि पम्प होंगे ऊर्जीकृत

रायपुर। प्रदेश के किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित 35 हजार 161 कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण करने की आज विधानसभा में घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा उपरांत विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित सभी कृषि पम्पों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

इस वर्ष प्रदेश में 10 हजार 504 पम्पों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया गया है। प्रदेश में किसानों द्वारा दो फसल लेने की शुरूआत की गई है, जिससे कृषि पम्पों के विद्युत कनेक्शन की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में लंबित कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने की घोषणा की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।