भूपेश बघेल

रायपुर। मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुए दंगे को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश सरकार औऱ बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि BJP और उसके आनुषांगिक संगठन उत्तेजना फैला रहे हैं।

मीडिया में उन्होंने अपने बयान में कहा कि खरगौन समेत अन्य स्थानों पर रामनवमी पर हुई साम्प्रदायिक घटना दुर्भाग्यजनक है। सब अपने धर्म को मानते हैं। रामनवमी पर हमने इतना बड़ा कार्यक्रम किया, कहीं कोई बात हुई क्या, लेकिन MP में उत्तेजक माहौल बनाए जा रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में वातावरण इस तरह से बनाएंगे तो उसका दुष्प्रभाव समाज पर पड़ेगा। लगातार बीजेपी और उसके आनुषांगिक संगठन उत्तेजना फैला रहे हैं, उसे समाज का ही नुकसान होना है। वहीं खैरागढ़ चुनाव पर उन्होंने कहा कि जीत कांग्रेस की ही होनी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।