Brijmohan Agarwal

रायपुर। आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्यपाल, पद के विरुद्ध हाईकोर्ट जाती है और उन्ही राज्यपाल से अपनी सरकार की उपलब्धियों को अभिभाषण के रूप में पढ़वाती है।

जब राज्यपाल के पद के ऊपर सरकार को विश्वास नहीं है तो फिर उस राज्यपाल पद से अपनी उपलब्धियों को पढ़वाना क्या असंवैधानिक नहीं है? असल में इस सरकार को संविधान के ऊपर विश्वास नहीं है। राज्य के मुख्य सचिव ने राज्यपाल के विरुद्ध हाई कोर्ट में केस दायर किया है। राज्य के खजाने से राज्यपाल के विरुद्ध केस लड़ने के लिए फीस दी जा रही है।

बृजमोहन ने कहा यह दोमुहि सरकार है। जब राज्यपाल से उनका राजनैतिक हित सधे तो ठीक और न सधे तो उनके विरुद्ध कोर्ट जाते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संविधान विरोधी सरकार है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि जो सरकार आप के पद के विरुद्ध हाईकोर्ट में जाती है ऐसी सरकार का अभिभाषण पढ़ने का कोई औचित्य नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।