टीआरपी। The court sent Soumya Chaurasia on a two-day remand : शराब घोटाले में एक दिन पहले ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सौम्या को दो दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। अब, शुक्रवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उप सचिव पद पर तैनात रहीं पीसीएस अधिकारी सौम्या चौरसिया को आबकारी घोटाले के मामले में मंगलवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने बताया कि सौम्या चौरसिया को बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। सौम्या चौरसिया, कोयला लेवी घोटाले में भी आरोपी हैं। इसी साल मई में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सौम्या को जेल से रिहा किया गया था।


सौम्या चौरसिया को 2022 में कथित कोयला लेवी घोटाला मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। आबकारी केस में ईडी ने इसी साल 15 जनवरी को कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चौतन्य बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। आबकारी घोटाला साल 2019 से 2022 के बीच हुआ था।

See also  करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला खाईवाल गिरफ्तार,16 मोबाइल और लैपटॉप जब्त

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।