सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Cabinet Meeting : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों और विकास कार्यों पर लग सकती है मुहर!

Cabinet Meeting : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों और विकास कार्यों पर लग सकती है मुहर!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 15 अप्रैल को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इस बैठक में राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।

किन विषयों पर हो सकती है चर्चा?

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, मानसून पूर्व की तैयारियों और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हो सकता है। साथ ही, कुछ नई जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी मंत्रिपरिषद की सहमति ली जा सकती है।

फैसले की जानकारी देंगे डिप्टी सीएम

कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से मुखातिब होंगे। वे बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और मंत्रिपरिषद के संकल्पों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

विज्ञापन