प्रदेश में कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा, 8 जनवरी को होने वाली स्वच्छता रैली स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 8 जनवरी को रायपुर में होने वाली स्वच्छता रैली को स्थगित कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइन के पालन में आगामी आदेश तक सभी रैलियों और आम सभाओं को स्थगित किया गया है।

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर कम्यूनिटी स्प्रेड के मुहाने पर पहुंच गई है। सामान्य तौर पर 100 लोगों की जांच में 5 लोगों के पॉजिटिव आने पर माना जाता है कि संक्रमण समुदाय में फैल चुका है। छत्तीसगढ़ की औसत पॉजीटिविटी रेट 4.32% तक पहुंच गई है। रायपुर में तो यह दर 8.56% के सर्वोच्च स्तर पर है। बुधवार को मिले संक्रमितों में 60 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा IIT होस्टल सेजबहार में 10 केस और मिले हैं।

बता दें कि प्रदेश में बुधवार को दिन भर में 37 हजार 393 नमूनों की जांच हुई। इसी दौरान 1615 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश भर में कुल 29 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं रायपुर में एक मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 4562 हो गई है।

See also  तबादला नियमों का किया उल्लंघन और प्राध्यापक का रोक दिया वेतन : हाई कोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग को भेजा नोटिस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।