टीआरपी। beachside food stalls : यूथ की सुविधा के लिए तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में साइंस कॉलेज मैदान के सामने चौपाटी का निर्माण किया गया था। पिछले दिनों भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने चौपाटी को तुड़वा दिया। इस पर खूब राजनीति हो रही है। एक ओर भाजपा के ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा में स्वीकार किया कि स्मार्ट सिटी के तहत बनीं चौपाटी वैध है, दूसरी ओर भाजपा के विधायक मूणत और महापौर मीनल चौबे ने अवैध करार देकर चौपाटी को तुड़वा दिया। चौपाटी की यह राजनीति इन दिनों खूब चर्चा में है।


नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि विधानसभा में जब प्रश्न उठा कि साइंस कॉलेज परिसर स्थित चौपाटी वैध थी कि नहीं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि वैध थी। जब उपमुख्यमंत्री ने स्वयं जवाब दिया है कि वैध थी तो फिर उस चौपाटी को अवैध कहकर महापौर और विधायक ने क्यों तुड़वाया। चौपाटी को तोड़े एक माह बीत चुके हैं, लेकिन जिन लोगों को हटाया गया, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिन दुकानदारों को हटाया गया उन्हें मुआवजा कौन देगा।

See also  Chhattisgarh Covid-19 Update: 24 घंटे में 13 मौतें, प्रदेश में 837 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान


निगम में नेता प्रतिपक्ष तिवारी ने कहा है कि चौपाटी निर्माण में 6 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च किए गए थे। अब, उसे तोड़ दिया गया है तो क्या इसका भुगतान महापौर करेंगी। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।