रायपुर। बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय आयोजन की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब इसका आयोजन 6-8 फरवरी तक संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होगा, जहां जिला स्तर पर बस्तर पंडुम के अतंर्गत आयोजित 12 विधाओं के विजेता दल एवं कलाकार शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह लगातार दूसरे वर्ष बस्तर पंडुम का गरिमामय आयोजन हो रहा है। बस्तर पंडुम-2026 का तीन चरणों में आयोजन जनपद, जिला एवं संभाग स्तर पर 12 विधाओं में प्रतियोगिता के तौर पर किया जा रहा है। इस आयोजन से बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, नृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन, बोली-भाषा, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, नाट्य एवं जनजातीय जीवन-पद्धति के संरक्षण और संवर्धन का एक भव्य मंच मिला है।

बस्तर पंडुम-2026 में बस्तर संभाग के सभी सात जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोण्डागांव एवं नारायणपुर के कलाकार भाग ले रहे हैं। इसके प्रथम चरण का आयोजन जनपद स्तर 10 जनवरी से हो रहा है। जनपद स्तरीय स्पर्धाएं 20 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद 24-29 जनवरी तक जिला स्तरीय तथा संशोधित तिथि के अनुसार 6-8 फरवरी तक बस्तर पंडुम का संभाग स्तरीय आयोजन होगा।

See also  Lawyership Banned : BCI का बड़ा एक्शन! CJI पर जूता फेंकने वाले वकील पर कार्रवाई, पूरे देश में वकालत पर लगाई रोक…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।