छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

टीआरपी डेस्क। सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी दिखा दी है। बता दें, 14500 शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने जारी करने का आदेश दिया है।

हालांकि ये नियुक्ति अभी उच्च कक्षाओं के लिए चयनित शिक्षक की ही होगी। डीपीआई को भेजे पत्र में शिक्षा विभाग ने नियुक्ति संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। पहले चरण में 9वीं से 12वीं तक के लिए ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जबकि बाकी बचे अभ्यर्थियों की पोस्टिंग बाद में की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने ये निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा, जिसमे इस बात का उल्लेख होगा कि चयन सूची में मेरिट लिस्ट के आधार पर उनकी सीनियरिटी तय होगी। प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही नियुक्तियों में 2 साल के बजाय 3 साल का प्रोबेशन पीरियड तय कर दिया है। लिहाजा 3 साल तक नियुक्त टीचरों को परिवीक्षा अवधि में वेतन वित्त विभाग के तय निर्देश के मुताबिक दिया जाएगा।

आपको बतादें कि मार्च 2019 में ही प्रदेश सरकार ने टीचर, सहायक शिक्षक, व्याख्याता, लैब टीचर सहित अन्य टीचरों के 14500 पदों पर विज्ञापन जारी किए थे। परीक्षा भी वक़्त पर हो गयी, लेकिन नियुक्ति टलती रही हालाकिं इस मामले में 100 से अधिक मामले हाइकोर्ट में लगे हुए हैं। ऐसे में नियुक्ति की राह बहुत ज्यादा आसान नहीं होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।