बड़ी खबर

रायपुर। विधानसभा के इसी सत्र के दौरान उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। ऐसी संभावना है कि आदिवासी वर्ग से ही किसी को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बना सकती है।

आपको बता दें कि विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली सीट के लिए उपचुनाव हो चुके हैं। उनकी पत्नी सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक बनी है। अब विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए शीतकालीन सत्र में चुनाव कराने की तैयारी है।

आपको बता दें कि विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद पहले विपक्ष को देने की परंपरा रही थी, लेकिन जोगी सरकार में यह परंपरा टूट गई। पहले विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया गया था और बनवारी लाल अग्रवाल उपाध्यक्ष बने थे। बाद में अग्रवाल के खिलाफ सत्ता पक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया और उन्हें पद से हटना पड़ा। इसके बाद सत्तारूढ़ दल से ही धर्मजीत सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद से उपाध्यक्ष का पद सत्तापक्ष ने अपने ही पास रखी है।

See also  CM विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, शपथ 3 अगस्त को

यें विधायक हैं उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल

आपको बता दें कि मनोज मंडावी का भी निर्वाचन निर्विरोध ही हुआ था। इस बार दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, संतराम नेताम, दलेश्वर साहू में से किसी एक को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।सूत्र बताते हैं कि सीएम भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से चर्चा कर उपाध्यक्ष का नाम तय कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।