नवा रायपुर के किसानों ने अपने हक के लिए खोला मोर्चा
नवा रायपुर के किसानों ने अपने हक के लिए खोला मोर्चा

रायपुर। नवा रायपुर के प्रभावित किसानों ने NRDA के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवा रायपुर प्रभावित किसान संघ के बैनर तले किसानों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नवा रायपुर के कयाबांधा से 10 से अधिक गांवों के किसानों ने रैली निकालकर NRDA कार्यालय का घेराव किया।

वहीं नवा रायपुर जहां मंत्रालय पुलिस मुख्यालय बन चुका है। अन्य शासकीय भवनों के कार्य प्रगति पर हैं मगर जिनकी जमीनों का अधिग्रहण सालों पहले किया गया था वो आज भी पुनर्वास निति के तहत मिलने वाले लाभ के लिए भटक रहे हैं।

बता दें कि 27 गांव के किसान चार गुना मुआवजा और 1200 स्क्वायर फिट जमीन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। किसानों का कहना है कि जबतक सरकार उनके हित में कोई फैसला नहीं लेती है वे कायाबांधा में डटे रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।