टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की महतारियों को महतारी वंदन योजना की पांचवी क़िस्त 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि, इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

मार्च से की गई है लागू

बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह योजना 1 मार्च 2024 से लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किया जाता है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।