टीआरपी।blacklist the contractor: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजधानी के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब, स्वामी विवेकानंद सरोवर में फाउंटेन बनाया गया था ताकि शहरवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और आनंद ले सकें। शनिवार को महापौर मीनल चौबे जब बूढ़ा तालाब का निरीक्षण करने पहुंची तब उन्होंने देखा कि फाउंटेन खराब है। पूछने पर पता चला कि यह फाउंटेन बरसों से बंद पड़ा है। इस पर महापौर ने ’स्मार्ट सिटी अधिकारियों को बुलवाकर जमकर नाराजगी व्यक्त की। फाउंटेन का निर्माण करने वाले संबंधित ठेकेदार को तत्काल नोटिस दे कर सिक्योरिटी डिपासिट राजसात करने का आदेश दिया। साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई करने कहा।

25 लाख की अमानती राशि को राजसात करने कार्रवाई


उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी ने पांच करोड़ रुपये की लागत से फाउंटेन का निर्माण करवाया था। प्रतिदिन मार्निंग और इवनिंग वॉक करने वालों ने महापौर से शिकायत की। महापौर बूढ़ा तालाब पहुंची, वहां प्रतिदिन आने वालों ने बताया कि फाउंटेन बरसों से बंद पड़ा है। यह सुनकर तत्काल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को बुलवाया और उप् अभियंता शुभम तिवारी और योगेन्द्र साहू को डांट लगाई। लंबे समय से फाउंटेन बंद होने और इसे नागरिकों की सुविधा के लिए दोबारा चालू करने का आदेश दिया। संबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पास जमा 5 प्रतिशत 25 लाख रुपये की अमानती राशि को राजसात करने की कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिया। ठेकेदार की ठेका अनुबंध अवधि का एक माह शेष बचा है।

See also  NCP नेता नवाब मलिक बोले- ICC के अध्यक्ष रह चुके हैं शरद पवार, कर दिया न क्लीन बोल्ड


महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने तत्काल कार्यवाही कर जनहित में जनसुविधा हेतु 5 करोड़ रुपये की लागत का फाउंटेन चालू करवाने निर्देश दिए हैँ ।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।