ips

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती ने ट्रेनी आईपीएएस पर गंभीर आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार युवती अपनी मां के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी।

युवती का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराए जाने के दौरान आईपीएएस द्वारा अपशब्द कहे गए। इतना ही नहीं युवती से मोबाई छीन उसे धक्का भी दिलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आईपीएएस आखास शुक्ला अभी अपने प्रशिक्षण के दौरान कबीर नगर थाना प्रभारी हैं।

बता दें कि युवती थाने में एक एएसआई द्वारा रिश्वत लिए जाने का वीडियो दिखा रही थी। इसी दौरान थाने में ही युवती और उसके परिजनों के साथ ट्रेनी आईपीएएस ने बदसलूकी करने की शिकायत युवती ने की है।

बता दें कि युवती ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें आईपीएस आकाश शुक्ला पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही युवती ने स्वयं और उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।