रायपुर। 71वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत कोरबा में और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी जिला मुख्यालय कांकेर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर में, लोक निर्माण मंत्री रविन्द्र चौबे बिलासपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार-भाटापारा में, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद में, लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार बेमेतरा में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ में और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत जशपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

See also  महिला से 79 लाख रुपयों की ठगी, जमीन दिलाने के नाम पर दलाल ने लगाया चूना

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह कोरिया में और उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज में, उपाध्यक्ष गुलाब कमरो गरियाबंद जिले में ध्वजारोहरण करेंगे।

मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया मुंगेली में एवं उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी धु्रव धमतरी में, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल बीजापुर में और उपाध्यक्ष संतराम नेताम दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

सांसद दीपक बैज नारायणपुर में, विधायक धनेन्द्र साहू महासमुंद में, सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव में और मोहनलाल मरकाम कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।