बड़ी खबरः बदला स्कूलों का टाइम टेबल, कल से इतने बजे से होगी पढ़ाई

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहरी के साथ-साथ कोहरे की भी चेतावनी है।

इन सब के बीच प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत राजधानी रायपुर के भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का वक्त तो यथावत रखा गया है, लेकिन दो पारियों में जिन स्कूलों का संचालन हो रहा है। उनके समय में बदलाव किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी ब्लॉक लेवल के अफसरों को निर्देश दिए हैं। स्कूलों की टाइमिंग में 1 घंटे का बदलाव किया गया है। बता दें कि राजधानी रायपुर के 1000 से अधिक छोटे-बड़े सरकारी स्कूल अब सुबह 8 बजे से लगेंगे। पहली पाली में स्कूल 8 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल लगेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।