हड़ताल का दूसरा चरण 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है

टीआरपी डेस्क। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुंगेली जिला अध्यक्ष के निलंबन के विरोध में व्यापक आंदोलन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में बुधवार को संभाग स्तरीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई है।

संघ का कहना है कि मुंगेली के जिला बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ इस स्तर पर संगठित और लोकतांत्रिक आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में संभाग के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी शामिल होंगे।

संघ पदाधिकारियों ने आरोप है कि जिला अध्यक्ष का निलंबन कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जायेगा।

See also  दिल्ली दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली कई…