टीआरपी डेस्क। बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया की ओर से दायर याचिका पर बुधवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका ईओडब्ल्यू द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट को चुनौती देने से जुड़ी है, जिस पर अदालत में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे।

सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। इस पर सहमति जताते हुए हाईकोर्ट ने कल तक का समय प्रदान किया है। इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में तय की है।

यह मामला हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकलपीठ के समक्ष प्रस्तुत हुआ। अदालत ने फिलहाल किसी अंतरिम आदेश पर टिप्पणी नहीं की और अगली सुनवाई तक मामले को स्थगित कर दिया है।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले की जांच के तहत सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।