विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने इस दौरान बिलासपुर में एम्स खोलने का मुद्दा उठाया। कहा- जब भी एम्स खोला जाये, बिलासपुर में ही खोला जाये।

उनकी इस बात पर बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने भी समर्थन किया। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा- क्या इस सदन से एक शासकीय संकल्प भेजा जाएगा? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- राज्य की ओर से जब भी पहल की जाये, एम्स बिलासपुर में खोला जाये इस दिशा में प्रयास किया जाना चाहिये।

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- बिलासपुर में एम्स खोलने हेतु राज्य शासन ने एक अर्ध शासकीय पत्र केंद्र को लिखा है। देश के कई राज्यों में एम्स पहले नहीं होते थे। आज भी कई राज्य ऐसे हैं जहां एम्स नहीं है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट आई है कि केंद्र हर राज्य में कम से कम एक एम्स खोला जाएगा। मुख्यमंत्री से भी मैंने राज्य में दूसरे एम्स खोले जाने के संदर्भ में चर्चा की थी।

See also  CM VISHNIDEV SAI:'भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि, कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके'

राज्य में पाँच संभाग है, इनमें सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जनसंख्या के अनुपात में, माँग के आधार पर और औचित्य के आधार पर भी बिलासपुर में खोले जाने पर मेरी सहमति है। मैंने केंद्रीय मंत्री को इस बारे में पत्र लिखा है। उनका जवाब भी आया है कि उन्हें पत्र मिल गया है। रायपुर एम्स में भी अब बिस्तरों की कमी हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।