रायपुर। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार बैठकें ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वापसी के लिए भाजपा हर मुमकिन कोशिश में जुट गई है।

ऐसी खबरे हैं कि भाजपा बस्तर और सरगुजा संभाग से चुनावी यात्रा करने जा रही है। दोनों ही यात्राएं एक साथ दोनों संभागों में आरंभ होंगी। इसी के साथ भाजपा के नेता 15 दिन में सभी 90 विधानसभाओं का भ्रमण करेंगे। हालांकि इस यात्रा का नाम क्या होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। । अभी इसका संभावित नाम विजय संकल्प यात्रा बताया जा रहा है। यह यात्रा 1 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश के हर छोटे-बड़े नेता को शामिल होंगे।

बता दें कि कि बुधवार को भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक ली गई थी। इस बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने टास्क भी दिए गए थे।

See also  कांग्रेस में नोटिस, निष्कासन और घर वापसी कमाई उद्योग- संजय श्रीवास्तव

इतना ही नहीं बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जिलाध्यक्षों को पद का मोह त्यागना होगा। मगर इस दौरान सर्वे में जो नाम शीर्ष पर चल रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। यह निर्णय भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने मिलकर लिया है। इस बैठक में प्रदेश के सहप्रभारी नितिन नबीन, अरुण साव, लता उसेंडी, अजय जमवाल, नारायण चंदेल, विष्णुदेव साय,धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।