टीआरपी।Higher Education Department : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण के बाद तृतीय एवं अंतिम अवसर के रूप में 254 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रयोगशाला परिचारक की सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 फरवरी शुक्रवार को अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तृतीय एवं अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर आगे किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। दस्तावेज सत्यापन का तात्पर्य चयन सूची में नाम शामिल होना नहीं है, अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया जाएगा।

See also  सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री साय

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।