रायपुर। राज्य सरकार ने कांकेर मामले में की सख्त कार्रवाई करते हुए मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने वाली दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनजीओ दत्तक ग्रहण अभिकरण की मैनेजर / समन्वयक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की बात कही थी। वहीं, एनजीओ को सस्पेंड कर दिया है। इसी मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष सचिव पोषण चंद्राकर ने तत्कालीन प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।