रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। ये सत्र एक हफ्ते तक चलेगा। इसमें कुल 7 बैठकें होंगी। ये जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के जानकार सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि मानसून सत्र को लेकर स्पीकर डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपस में चर्चा कर चुके हैं। इसी सत्र में कांग्रेस सरकार अपना अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

जानकारों का कहना है कि इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी। ऐसे में देखना यही होगा कि विपक्ष इस सत्र को चलने देता है या फिर हंगामा करेगा। कुल मिलाकर लोगों की निगाहें विपक्ष की ओर टिकी हुई हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  खाद नहीं मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।