वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अब छाएगा राजधानी का नाम, राजधानी में तैयार हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा पोट्रेट
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अब छाएगा राजधानी का नाम, राजधानी में तैयार हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा पोट्रेट

रायपुर। रायपुर शहर के रियलिस्टिक रंगोली आर्टिस्ट शिवा मानिकपुरी के द्वारा आज बुधवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली तैयार कर रहे हैं। रंगोली निर्माण का कार्य आज से आरंभ कर दिया गया है। इस रंगोली के साथ राजधानी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की दौड़ में शामिल होने जा रहा है।

सुबह 9 बजे गुजराती शिक्षण संघ के सचिव तुलसी भाई पटेल और शिवा मनिकपूरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उनके साथ अशोक भाई पटेल, कोषाध्यक्ष जयंत भाई टांक, सह सचिव विट्ठलभाई पटेल, गुजराती स्कूल के प्राचार्य वी के मिश्रा, प्रकाश पटेल सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

शिवा मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा 60×50 फ़ीट का रंगोली बना कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। रंगोली को बनाने में 7 दिन लगेंगे। 7 दिन के हिसाब से वर्क शेड्यूल भी तैयार किया गया है। इस कार्य में उनके मित्र नेहल जैन, हितेश, मनीष, देवेंद्र, भागवत सहित सभी साथियों का सहयोग मिल रहा है।

See also  स्पेशल ट्रेन: नई दिल्ली-बिलासपुर के बीच 22 जून से शरू होगी स्पेशल ट्रेन

यह आयोजन 24 मार्च को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी कोरोनावायरस के मद्देनजर दिए गए सभी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।