रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने के लिए चार राज्यों ने मिलकर रणनीति बनाई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है। सीपीआई (माओवादी) संगठन के बड़े लीडरों की प्रोफाइल तैयार कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त अभियान की तैयारी

बस्तर पुलिस ने सभी प्रतिबंधित माओवादी संगठनों के शीर्ष कैडर्स की प्रोफाइल तैयार कर जिले के थानों के साथ साझा कर दी है। इसके तहत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और आंध्र प्रदेश की इंटरस्टेट पुलिस मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाएगी।

आपूर्ति नेटवर्क पर भी कार्रवाई

संयुक्त अभियान के तहत सिर्फ नक्सली नेताओं को ही नहीं, बल्कि उनके सप्लाई चैन को भी तोड़ने की रणनीति बनाई गई है। दवाई, खाना, हथियार और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने वाले नेटवर्क पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा। चार राज्यों की सहमति के साथ जल्द ही यह ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

See also  बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर: 3 जुलाई से बदल जाएगी सुनवाई की व्यवस्था, मुख्य न्यायाधीश की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।