छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द देखने मिल सकता है मुक्केबाजी का रोमांचक मुकाबला

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द ही मुक्केबाजी का एक रोमांचक मुकाबला देखने मिल सकता है। इस बात का खुलासा बॉक्सर विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद किया हैं।

https://twitter.com/boxervijender/status/1520611730207821824?s=20&t=iCW4nk0xJ2hUyFGzklZ-rg

बता दें कि बॉक्सर विजेंदर सिंह का छत्तीसगढ़ से खासा लगाव है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में ‘आहार 2022’ में छत्तीसगढ़ स्टॉल में पहुंचकर विजेंदर सिंह ने प्रदेश के उत्पादों की प्रशंसा की थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल से उनके दिल्ली के दौरे के दौरान मुलाकात की है।

इस मुलाकात का फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए विजेंदर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का खेलों के प्रति रुचि उत्साहजनक है। छत्तीसगढ़ में खेलों का भविष्य उज्जवल है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को मुक्केबाजी का एक रोमांचकारी मुकाबले की सौगात का वादा किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।