रायपुर। राजधानी स्थित चर्चित क्वींस क्लब को लीज पर देने की छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कोशिश फिलहाल विफल रही है। बोर्ड द्वारा आमंत्रित टेंडर में किसी भी पक्ष ने रुचि नहीं दिखाई, जिससे पूरी प्रक्रिया अधर में लटक गई है।

जानकारी के अनुसार, क्वींस क्लब पर 76 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है, जिसे पूर्व संचालक ने नगर निगम में जमा नहीं किया है। बावजूद इसके, हाउसिंग बोर्ड ने क्लब को 10 वर्षों के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया था और इसके लिए निविदाएं मंगाई गई थीं। लेकिन भारी बकाया राशि और पुराने विवादों के चलते किसी ने भी इसमें भाग नहीं लिया।

लगातार विवादों में रहा क्लब

क्वींस क्लब पहले भी कई विवादों में घिरा रहा है। क्लब के संचालन, कर विवाद और अतिक्रमण को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान क्लब में शराब पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने इसे और विवादित बना दिया था। इस मामले में तेलीबांधा थाने में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हुआ था, और कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं।

See also  CG Weather Update : अगले 3 घंटों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 26 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि क्वींस क्लब को लीज पर देने के लिए पहला टेंडर जारी किया गया था, लेकिन किसी भी पक्ष ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। कुछ समय बाद इसके लिए पुनः टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।