रायपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा कार्यसमिति का प्रस्ताव निराशा और हताशा का दस्तावेज है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव की हार के नैराश्य में अनर्गल झूठे आधारहीन आरोपों का सहारा लिया है।

भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि वह निराशा की गर्त में डूब गयी है, इसी के चलते अर्नगल आरोपों का सहारा ले रही है। भाजपा और भाजपा की बी-टीम द्वारा कांग्रेस सरकार पर एक ही दिन किये गये हमलों पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रगति पथ पर लगातार अग्रसर होना इन दोनों को रास नहीं आ रहा है। इनके षड़यंत्रों को जनता जान भी रही है, समझ भी रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।