छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही जारी है। कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा कुलदीप जुनेजा, शैलेश पांडे ने रायपुर के तेलीबांधा एक्सप्रेसवे निर्माण गाइडलाइन के अनुसार नहीं किए जाने की ओर लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू को घेरते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि एक्प्रेस वे में कभी भी नाला नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़िया हुई है, जिसकी विधानसभा की जांच कमेटी से जांच करायी जानी चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास सारे रिकॉर्ड हैं। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जायेगा।

सन में इस मामले में जांच का मुद्दा उठाते हुए शैलेष पांडेय ने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण में गड़बड़ी को लेकर जब दस्तावेज मौजूद हैं, तो फिर उसकी जांच होनी चाहिये। शैलेष पांडेय ने कहा कि अफसरों ने जमीन लेने में गड़बड़ी की है, इसकी भी जांच होनी चाहिये।

वहीं विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण से कई लोगों के घर के रास्ते बंद हो गए हैं। कई लोगों के लिए रास्ते खोले गए, ऐसे कैसे संभव हुआ। जुनेजा ने कहा कि VIP रोड में तीन सड़के बना दी गई, लोगों को समझ नहीं आता किस रास्ते से जाए। वीआईपी रोड को पर्यटन स्थल घोषित कर देना चाहिए।

See also  इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का हुआ शुभारंभ, दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों निःशुल्क प्रशिक्षण तो महिलाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।